एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Apr 2021 12:37 PM IST
1910 में मुंबई में फिल्म द लाइफ ऑफ क्रिस्ट के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों में एक ऐसा शख्स था जिसे अपने जीवन का लक्ष्य मिल गया था और उसने तय कर लिया था कि वह फिल्में ही बनाएगा। यह शख्य कोई और नहीं बल्कि दादा साहेब फाल्के ही थे। उनका असली नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के था। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। वो एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उन्होंने 19 साल के फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाई थीं।
Leave a Reply