- Hindi News
- Sports
- Arjun Tendulkar In IPL Auction 2021 Mumbai Indians Sachin Tendulkar Son IPL
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें 14वें सीजन के लिए गुरुवार को नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए बेस प्राइस पर खरीद लिया। इसके बाद अर्जुन ने कहा कि वे लीग में खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का फैन रहा हूं। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए टीम मालिक, कोच और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद। मुंबई पल्टन जॉइन करने के लिए एक्साइटेड हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने के लिए बेताब हूं।’
अर्जुन मुंबई टीम में नेट बॉलर रह चुके
अनकैप्ड अर्जुन को 20 लाख बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया था। नीलामी के दौरान आखिरी राउंड में आखिरी नाम अर्जुन का ही था। नाम आते ही मुंबई ने उन पर बोली लगा दी थी। अर्जुन पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे और टूर्नामेंट के लिए UAE भी गए थे।
सचिन का बेटा होना का अर्जुन पर एक्स्ट्रा प्रेशर
वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा, ‘अर्जुन काफी कुछ सीखना चाहता है। वह बहुत ही मेहनत भी करता है। वह सचिन का बेटा है, जिसका उस पर एक्स्ट्रा प्रेशर भी रहता है और आगे भी रहेगा। यह ऐसा दबाव है, जिसके साथ उसे हमेशा रहना होगा।’
Leave a Reply