एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 01 Apr 2021 12:33 PM IST
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। बॉलीवुड बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान पिछले कुछ समय से बड़ी स्क्रीन पर नहीं दिखे हैं, लेकिन वो अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह जानते हैं कि फैंस का मनोरंजन कैसे करना हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके (#asksrk) का सेशन शुरू किया, जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे। इस दौरान शाहरुख भी पूरे मूड में नजर आए। उन्होंने अपने फैंस को खूब मजेदार जवाब दिए।
Leave a Reply