जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:53 PM IST
सार
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने प्रशिक्षु पदों के लिए 40 रिक्तियां निकाली हैैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रशिक्षु पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल रखी गई है। इन रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 मई को होगा। इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।
अभ्यर्थी इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए संक्षिप्त अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। भेल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वाणिज्य (बी.कॉम) की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
त
बीएचईएल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
इवेंट का नाम | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 5 अप्रैल, 2021 |
आवेदन की आखिरी तिथि | 26 अप्रैल, 2021 |
परीक्षा की टेंटेटिव तारीख | 23 मई, 2021 |
पदों का विवरण
कैटेगिरी का नाम | वैकेंसी की संख्या |
UR | 25 |
EWS | 2 |
OBC | 10 |
SC | 2 |
ST | 1 |
यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है। आवेदकों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
Leave a Reply