Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहलेलेखक: अमित कर्ण
- कॉपी लिंक

कोरेाना वायरस और लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों को 11 महीनों लंबा वनवास झेलना पड़ा, जो कि पिछले तीन-चार दिनों में टूट चुका है। यशराज, टीसीरीज, जैकी भगनानी, दिनेश विजान, धर्मा प्रोडक्शंस, रिलायंस एंटरटेनमेंट और आनंद एल राय ने 11 ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘बंटी और बबली2’, ‘शमशेरा’,’जयेशभाई जोरदार’, ‘पृथ्वीराज’, ‘झुंड’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘बेल बॉटम’, ’83’, ‘अतरंगी रे और ‘शेरशाह’ हैं। ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन होने की प्रबल संभावना है।
फिल्मों की लिस्ट और रिलीज डेट
क्र. | फिल्म | रिलीज डेट | स्टार कास्ट | डायरेक्टर | बैनर |
1 | संदीप और पिंकी फरार | 19 मार्च | अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा | दिबाकर बनर्जी | यशराज फिल्म्स |
2 | बंटी और बबली 2 | 25 अप्रैल | सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवानी | वरुण एम. शर्मा | यशराज फिल्म्स |
3 | बेल बॉटम | 28 मई | अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी | रंजीत तिवारी | पूजा एंटरटेनमेंट |
4 | 83 | 4 जून | रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण | कबीर खान | रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स |
5 | झुंड | 18 जून | अमिताभ बच्चन | नागराज मंजुले | टी-सीरीज |
6 | शमशेरा | 25 जून | रणबीर कपूर, वाणी कपूर, संजय दत्त | करण मल्होत्रा | यशराज फिल्म्स |
7 | शेरशाह | 2 जुलाई | सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी | विष्णुवर्धन | धर्मा प्रोडक्शन |
8 | चंडीगढ़ करे आशिकी | 9 जुलाई | आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर | अभिषेक कपूर | टी-सीरीज |
9 | अतरंगी रे | 6 अगस्त | अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष | आनंद एल राय | टी-सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स |
10 | जयेशभाई जोरदार | 27 अगस्त | रणवीर सिंह, शालिनी पांडे, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक | दिव्यांग ठाकुर | यशराज फिल्म्स |
11 | पृथ्वीराज | 5 नवंबर | अक्षय कुमार, सोनू सूद, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर | चंद्रप्रकाश द्विवेदी | यशराज फिल्म्स |
सलमान-यशराज की अगुवाई का असर
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के शब्दों में, “सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज करने के सिलसिले का आगाज सलमान खान और यशराज स्टूडियोज के चलते हुआ। असल आगाज एग्जीबिशन सेक्टर द्वारा सलमान को चिट्ठी लिखने से हुआ, जिसके बाद सलमान ने ओटीटी के लुभावने ऑफर को ठुकराया। साफ कहा कि ‘राधे’ ईद पर ही सिनेमाघरों में ही आएगी। दूसरा बड़ा धमाका यशराज फिल्म्स की तरफ से हुआ। उन्होंने गुरुवार को पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इससे बाकी प्रोड्यूसर्स बिरादरी को हौसला मिला। शुक्रवार को 6 और शनविार की सुबह तक एक और फिल्म की रिलीज डेट आ गई।”
बॉक्स ऑफिस की दीवाली
तरन आगे कहते हैं, “कोरोनावायरस और लॉकडाउन ने बॉक्स ऑफिस का दिवाला निकाल दिया था। लेकिन अब उनकी दीवाली लौटती नजर आ रही है। केवल इन 11 फिल्मों से 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस मुमकिन है। यह रकम भी छोटी पड़ जाएगी, क्योंकि सभी फिल्में मेजर हैं। सबमें बड़ी कास्ट एंड क्रू है। स्टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ले आएगा।”
अक्षय की दो फिल्मों का मेजर क्लैश
ट्रेड पंडितों ने आगे बताया, “अक्षय कुमार की 4 फिल्में इस साल आ रही हैं। ये हैं ‘सूर्यवंशी’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘अतरंगी रे’। ‘बच्चन पांडे’ अगले साल आएगी। ‘बेल बॉटम’ और ‘पृथ्वीराज’ का दूसरी फिल्मों से बड़ा क्लैश तय है। ‘बेल बॉटम’ हॉलीवुड की ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ से और ‘पृथ्वीराज’ की शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ से टकराएगी।” रिलीज डेट आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अगले सप्ताह आधा दर्जन बड़ी फिल्मों की तारीखों का ऐलान संभव है।
Leave a Reply