- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Britain’s Derek And Her Husband Margaret Firth Have Lived Together For 70 Years Of Marriage, Corona Took Their Last Breaths Together
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौत से कुछ मिनटों पहले ली गई डेरेक और मार्गरेट की आखिरी तस्वीर।
ब्रिटेन में रहने वाले पति-पत्नी डेरेक और मार्गरेट फिर्थ दोनों 91 साल के थे। उन्होंने शादी के 70 साल गुजारने के बाद अंतिम सांसें भी साथ लीं। पिछले हफ्ते ट्रैफोर्ड हॉस्पिटल में कोरोना के चलते दोनों की मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी बारबरा स्मिथ ने बताया कि पहले पिता बीमार हुए, उसके बाद मां। डॉक्टरों को लगता था कि मार्गरेट, डेरेक के बिना ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगी, इसलिए उन्होंने डेरेक को भी उसी अस्पताल में भर्ती कर लिया। लेकिन आखिरकार 31 जनवरी को डेरेक ने दम तोड़ा, उसके 3 दिन बाद मार्गरेट भी चल बसीं।

दोनों ने 70 साल तक निभाया एक दूजे का साथ।
इस कपल को 14 साल की उम्र में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। फिर उन्होंने शादी कर ली। इनके प्यार से प्रभावित होकर लोग इन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कपल के पांच बच्चे, 11 पोते और 4 परपोते हैं। डेरेक ने मार्गरेट से 1950 में शादी की थी। शादी के बाद इनका अधिकांश समय पार्टिंगन में बीता।
Leave a Reply