• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Daily Hindi News

Sabse Pahle Hindi News

  • Home
  • Business
  • Career
  • Entertainment
  • Health/Life style
  • Sports
  • Tech
  • Auto
  • International
  • Other
    • Women
    • Mobile
    • Gadgets
    • Mobile Apps
    • Sarkari Naukri
    • Car Reviews
You are here: Home / Business / BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 29 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | भारी विदेशी निवेश के चलते लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 47400 के स्तर पर

BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 29 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | भारी विदेशी निवेश के चलते लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 47400 के स्तर पर

December 29, 2020Leave a Comment

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 29 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 187 लाख करोड़ रुपए के पार

भारी विदेशी निवेश के चलते शेयर बाजार में आज लगातार पांचवे दिन बढ़त है। सेंसेक्स 129 अंकों की बढ़त के साथ 47,483.21 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,714.55 के स्तर को छुआ। सेंसेक्स की तेजी को स्टेट बैंक, HDFC, बजाज और TCS के शेयर लीड कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 187.01 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जो शुरुआत में 188 लाख करोड़ रुपए का स्तर को टच कर दिया था। BSE में कुल 2,886 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इसमें 1,436 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 24.50 अंक ऊपर 13,897.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 13,967.60 के स्तर को छुआ। निफ्टी का टॉप गेनर इंडसइंड बैंक का शेयर है, जो 3.12% ऊपर 894 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा HDFC और टेक महिंद्रा के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि ऑटो और मेटल सेक्टर में गिरावट के चलते टाटा मोटर्स, NTPC और हिंडाल्को के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह BSE सेंसेक्स 112.87 अंक ऊपर 47,466.62 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर 13,910.35 पर खुला था।

बाजार में तेजी की प्रमुख वजह

  • घरेलू बाजार में लगातार जारी भारी विदेशी निवेश
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किया
  • कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट
  • ब्रैग्जिट डील की खबर से यूरोपियन बाजारों में तेजी
  • अन्य एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी

यूरोप और अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी के चलते मंगलवार को अन्य एशियाई बाजारों में तेजी है। इसमें जापान का 30 साल के उच्चतम स्तर निक्केई इंडेक्स 734 अंक (2.74%) ऊपर 27,589 पर बंद हुआ है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 239 अंकों की बढ़त के साथ 26,553 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 19 अंक नीचे 3,378 पर कारोबार कर रहा है।

भारी विदेशी निवेश

सोमवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने 1,588.93 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। दूसरी ओर घरेलू निवेशकों (DII) ने 1,386.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। इस साल भारतीय कंपनियों ने प्राइमरी और सेकेंडरी मार्केट से 1.78 लाख करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं। 2020 में मार्च के बाद फैले महामारी के बावजूद, इक्विटी बाजारों के माध्यम से 1 लाख 77 हजार 468 करोड़ रुपए जुटाया गया। यह आंकड़ा अब तक का आल टाइम हाई है। इससे पहले किसी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा जुटाई गई रकम 2017 में 1 लाख 60 हजार 032 करोड़ रुपए थी। जबकि पिछले साल यानी 2019 में यह आंकड़ा 82 हजार 241 करोड़ रुपए था। इसकी तुलना में 2020 में 116% ज्यादा रकम जुटाई गई है।

सोमवार को सेंसेक्स 47 हजार के पार बंद

कल हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में BSE सेंसेक्स ने अच्छी छलांग लगाई। इंडेक्स 380.21 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 47 हजार 353.75 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा बढ़कर 13,873 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में टीसीएस का शेयर पहली बार 2,949 तक पहुंचा। साथ ही इसका मार्केट कैप भी पहली बार 11 लाख करोड़ रुपए को पार किया। सुबह सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 47,153 अंक पर खुला था। फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में कल शानदार बढ़त दर्ज की गई।

यूरोप के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

कल यूरोप के बाजारों में ब्रैग्जिट डील की खबर का असर देखने को मिला। दरअसल, अब EU से ब्रिटेन अलग हो गया है। इससे सोमवार को यूरोप के बाजारों में खासकर फ्रांस और जर्मनी के प्रमुख इंडेक्स में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें फ्रांस का CAC इंडेक्स 66 अंक (1.20%) ऊपर 5,588 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 203 अंकों (1.49%) की बढ़त के साथ 13,790 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 6,502 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.68% की बढ़त के साथ 204 अंक ऊपर 30,404 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स 32 अंक ऊपर 3,735 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 94 अंक ऊपर 12,899 पर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजारों में तेजी की बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर दस्तखत किया।

12:11 PM BSE सेंसेक्स 143.38 अंक ऊपर 47,497.13 पर और निफ्टी 32.40 अंक ऊपर 13,905.60 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 282.60 अंक ऊपर 31,163.55 पर और निफ्टी IT इंडेक्स 181 अंक ऊपर 24,281.85 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर मेटल और ऑटो इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

12:06 PM BSE मेटल इंडेक्स 128 अंक (1.11%) नीचे 11,420 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। दूसरी ओर सरकारी कंपनी सेल का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

11:07 AM BSE सेंसेक्स 109.26 अंक ऊपर 47,463.01 पर और निफ्टी 20.85 अंक ऊपर 13,894.05 पर कारोबार कर रहा है।

10:33 AM BSE में स्टरलाइट टेक्नोलॉजी का शेयर 7.71% ऊपर 180.90 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। हालांकि शेयर ने आज 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 184.50 को छुआ। शेयर में जुलाई 2019 के बाद यह सबसे बड़ी बढ़त है। यह निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स का टॉप गेनर स्टॉक भी है।

10:26 AM निफ्टी IT इंडेक्स 279 अंक (1.16%) ऊपर 24,379 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HCL टेक और इंफो एज के शेयर 2-2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर भी 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार करे हैं। वहीं, L&T इन्फोटेक का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - NSE

सोर्स – NSE

09:51 AM BSE में बजाज ऑटो का मार्केट कैप सुबह कारोबार के दौरान एक लाख करोड़ रुपए के स्तर पार पहुंचा। यह फिलहाल 99.42 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर है। कंपनी का शेयर 0.64% ऊपर 3,435.80 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

09:45 AM BSE सेंसेक्स 333.70 अंक ऊपर 47,687.45 पर और निफ्टी 90.70 अंक ऊपर 13,963.90 पर कारोबार कर रहा है।

09:43 AM BSE बैंकिंग इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर 4% ऊपर 901 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सिटी यूनियन बैंक का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:39 AM BSE में AU स्मॉल फाइनेंस का शेयर 1.17% ऊपर 866 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह ICICI प्रूडेंशियल के साथ मिलकर लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के लिए कॉर्पोरेट एजेंट के तौर पर काम करेगी।

09:27 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी और तीन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 2.97% ऊपर 892.50 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, पावर ग्रिड, एशियन पेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 112.87 अंक ऊपर 47,466.62 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर 13,910.35 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Filed Under: Business Tagged With: BSE NSE Sensex Today, nifty, Sensex Live News Updates, Stock Market Latest Update: December 29 Share Market, trade-bse

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe to get latest updates first!

Loading

Recent Posts

  • At least 12 startups may join the Unicorn Club in 2021: Nasscom | 2021 में कम से कम 12 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब से जुड़ेंगे, तेज डिजिटाइजेशन के कारण जारी रहेगी ग्रोथ
  • Jaipur JK Lon Hospital News Updates: Two Rare Diseases Found In A Newborn | आगरा से लाए 45 दिन पहले जन्मे बच्चे में दो दुर्लभ बीमारियां, दुनिया का यह पहला ऐसा मामला; पॉम्पे डिसीज और स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफी से जूझ रहा है मासूम
  • Wayne Rooney Retires From Playing To Take Up Derby Management Role: Club – इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले वेन रूनी ने फुटबॉल को कहा अलविदा, बने मैनेजर 
  • Sidharth Malhotra Birthday Know When Actor Beaten By His Mother By Slippers – Sidharth Malhotra Birthday: जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने की थी चप्पल से पिटाई, ये थी वजह
  • A Plea Has Been Moved In Delhi High Court Against The Updated Privacy Policy By Whatsapp With Immediate Effect – अदालत पहुंचा Whatsapp की नई गोपनीयता नीति का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका

Footer

Tags

automobile automobile news automobiles auto news auto news hindi Auto News in Hindi Bazar Hindi News Bazar News in Hindi bikes Business Diary Hindi News Business Diary News in Hindi Business News in Hindi candidates cars china coronavirus coronavirus vaccine covid-19 Gadgets Hindi News Gadgets News in Hindi Google Government Jobs Hindi News Government Jobs News in Hindi health india Jobs News in Hindi Latest Auto News Updates Mobile Apps News in Hindi Other Sports Hindi News Other Sports News in Hindi samsung sarkari naukri sarkari naukri 2021 Sports News in Hindi students tech news tech news in hindi Technology News in Hindi Whatsapp World Hindi News World News in Hindi Xiaomi कोरोना वायरस व्हाट्सऐप सरकारी नौकरी

Categories

  • Auto
  • Business
  • Car Reviews
  • Career
  • Entertainment
  • Gadgets
  • Health/Life style
  • International
  • Mobile
  • Mobile Apps
  • Sarkari Naukri
  • Sports
  • Tech
  • Women

Archives

  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Dailyhindinews.info