- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। BSE सेंसेक्स 52 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 51,756.09 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा ONGC के शेयर में 3.72% की बढ़त है, जबकि ICICI बैंक का शेयर1.43% नीचे कारोबार कर रहा है।
NSE निफ्टी भी 21.75 अंकों की बढ़त के साथ 15,230.65 पर कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी PSU इंडेक्स 3.21% की बढ़त के साथ 2,529.50 पर पहुंच गया है। इसमें सेंटर्ल बैंक के शेयर में 20% की बढ़त है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…
BSE पर 2,189 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,392 शेयरों में बढ़त और 716 में गिरावट है। इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक सहित 140 कंपनियों के शेयरों अपर सर्किट लगा। बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 206.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 205.60 लाख करोड़ रुपए था।
दुनियाभर के शेयर बाजारों बिकवाली
दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 30,287.50 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.69% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.88% नीचे कारोबार कर रहे हैं। जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स 0.39% की बढ़त के साथ 3,669 पर पहुंच गया है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट में भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
बुधवार को अमेरिका नैस्डैक इंडेक्स 0.58% और S&P 500 इंडेक्स 0.03% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं, यूरोप में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.56%, जमर्नी का DAX इंडेक्स 1.10% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार 17 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था
कल BSE सेंसेक्स 400.34 अंकों की गिरावट के साथ 51,703.83 पर और 104.55 अंक नीचे 15,208.90 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,008.2 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,283.38 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
शेयर मार्केट अपडेट LIVE…
09:30 AM निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3.10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंट्रल बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 20% की बढ़त है।

सोर्स – NSE
09:24 AM BSE सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 51,784 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में ONGC के शेयर में सबसे ज्यादा 3.57% की बढ़त है। जबकि ICICI बैंक का शेयर 1.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स – BSE
09:15 AM सेंसेक्स 200.13 अंकों की बढ़त के साथ 51,903.96 पर और निफ्टी 29.8 अंक ऊपर 15,238.70 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Leave a Reply