- Hindi News
- International
- Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटन8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लॉकडाउन हटाने की तारीखों का ऐलान करते वक्त बोरिस जॉनसन ने कहा कि खतरा अभी बरकरार है, क्योंकि कोई भी वैक्सीन पूरी आबादी को 100% प्रोटेक्शन का भरोसा नहीं दे सकती।
- दुनिया में अब तक 11.20 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 24.79 लाख मौतें हो चुकीं, 8.74 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.87 करोड़ से ज्यादा, अब तक 5.11 लाख लोगों ने गंवाई जान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को देश में लॉकडाउन हटाने का रोडमैप जारी कर किया। 4 स्टेप में लॉकडाउन हटाया जाएगा। इनकी तारीखों का ऐलान करते वक्त जॉनसन ने कहा कि खतरा अभी बरकरार है। आने वाले महीनों में हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि कोई भी वैक्सीन पूरी आबादी को 100% प्रोटेक्शन का भरोसा नहीं दे सकती।
जॉनसन ने बताया कि रोडमैप की सभी स्टेप के बीच 5 हफ्ते का अंतर होगा। किसी भी जल्दबाजी का मतलब दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत आना भी हो सकता है और मैं यह खतरा नहीं उठाऊंगा।उन्होंने सांसदों से कहा कि हर स्टेप में हमारे फैसले पर तारीखों के बजाय डेटा की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि जो लोग जल्द लॉकडाउन हटाने की बात कर रहे हैं, मैं उनके हालात समझता हूं। लोग जो तनाव महसूस कर रहे हैं या बिजनेस को नुकसान हो रहा है, उससे मेरी बहुत सहानुभूति है। PM ने कहा कि लॉकडाउन हटाने की शुरुआत स्कूलों से होगी। देश में सभी स्कूल 8 मार्च से फिर खुलेंगे।
ब्रिटेन में लॉकडाउन हटने की 4 स्टेप
8 मार्च : स्टेप 1
- स्कूल दोबारा खुलेंगे, चाइल्डकेयर की इजाजत होगी
- 2 लोग बाहर कहीं मिल सकेंगे
- एक मेहमान घर में रुक सकेगा
- स्टे एट होम शुरू किया जा सकेगा
12 अप्रैल : स्टेप 2
- रिटेल पर्सनल केयर, सैलून, लाइब्रेरी, जिम, जू, थीम पार्क खोले जा सकेंगे
- पब और रेस्टोरेंट खुलेंगे, कर्फ्यू नहीं लगेगा
- सोशल डिस्टेंसिंग के नियम जारी रहेंगे
- कॉटेज में एक परिवार को रहने की इजाजत होगी
17 मई : स्टेप 3
- 2 परिवार आपस में मिल सकेंगे, होटल, सिनेमा, सॉफ्ट प्ले एरिया दोबारा खुलेंगे
- इंटरनेशनल ट्रैवल शुरू हो सकता है
- सोशल डिस्टेंसिंग का रिव्यू किया जाएगा
- टेस्ट और वैक्सीनेशन का रिव्यू होगा
21 जून : स्टेप 4
- सोशल कॉन्टेक्ट को लेकर कोई रोक नहीं रहेगी
- बड़े इवेंट़्स से पाबंदियां हट जाएंगी
- होटल खुले रहे सकते हैं
- शादियों पर पाबंदियां लगी रह सकती हैं
दुनिया में 11.20 करोड़ से ज्यादा मरीज
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.20 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन में वैक्सीनेशन तेज
ब्रिटिश सरकार ने एक नया प्लान तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि देश में वैक्सीनेशन के लिए नई रणनीति बनाई गई है और अब इसी हिसाब से वैक्सीनेशन किया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि जुलाई के आखिर तक देश के सभी वयस्कों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। इसके पहले यह लक्ष्य अगस्त और सितंबर के लिए तय किया गया था। साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो लॉकडाउन का विकल्प खुला रहेगा।

ब्रिटेन सरकार ने तय किया है कि जुलाई के आखिर तक देश के सभी वयस्कों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। पहले इसके लिए अगस्त तक की मियाद तय की गई थी। (फाइल)
UN चीफ से सहमत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भरोसा दिलाया है कि उनके मुल्क में अगर सरप्लस वैक्सीन हुई तो वे इसे गरीब देशों को जरूर देंगे। जॉनसन का यह बयान अहम है। सिर्फ दो दिन पहले UN चीफ एंतोनिया गुटेरेस ने साफ कहा था कि अमीर देशों के पास वैक्सीन का जरूरत से ज्यादा स्टॉक मौजूद है और यह बाकी दुनिया खासकर गरीब देशों के लिए खतरे का संकेत है। इस बयान के डिप्लोमैटिक मायने भी हैं। रूस और चीन वैक्सीन डिप्लोमैसी के जरिए कुछ देशों में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन तो गरीब अफ्रीकी देशों को टारगेट कर रहा है।
जॉनसन ने दोहराया कि गरीब देशों को वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस मीटिंग में जो बाइडेन भी मौजूद थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कहा कि अमीर देशों को वैक्सीन स्टॉक का पांच फीसदी गरीब देशों को देना चाहिए।
अमेरिका में 2022 में भी मास्क जरूरी होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की कोरोना टास्क फोर्स के अहम सदस्य और संक्रामक बीमारियों के बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फौसी ने देशवासियों को सतर्क रहने को कहा है। एक प्रोग्राम के दौरान फौसी ने कहा- दुनिया में हुई कुल मौतों में से आधी हमारे देश में हुईं। यह ऐतिहासिक विफलता है। हम इसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे। अब भी वक्त है जब हम सतर्कता से काम करें। मेरा मानना है कि अमेरिकियों को अगले साल भी मास्क पहनना जरूरी होगा। वैक्सीनेशन बहुत तेजी से चल रहा है, लेकिन सतर्कता रखे बिना हम कामयाबी हासिल नहीं कर सकते। अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो चुका है। फौसी ही बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर हैं और डोनाल्ड ट्रम्प के दौर में भी वे इस पद को संभाल चुके हैं।
फौसी ने कहा- हालात इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि वायरस के कितने और कैसे वैरिएंट सामने आते हैं। इसके अलावा यह भी देखना भी जरूरी होगा कि यह वैरिएंट कितने खतरनाक हैं। फिलहाल, हालात काबू किए जा सकते हैं और हम यही कर रहे हैं। मास्क एकमात्र ऐसी चीज है जिसके सही इस्तेमाल से हम भविष्य के खतरों को टाल सकते हैं।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 28,769,230 | 511,319 | 18,973,493 |
भारत | 11,008,665 | 156,457 | 10,703,460 |
ब्राजील | 10,168,174 | 246,560 | 9,095,483 |
रूस | 4,177,330 | 83,630 | 3,726,388 |
UK | 4,115,509 | 120,580 | 2,494,218 |
फ्रांस | 3,605,181 | 84,306 | 247,127 |
स्पेन | 3,133,122 | 67,101 | 2,497,956 |
इटली | 2,809,246 | 95,718 | 2,324,633 |
तुर्की | 2,638,422 | 28,060 | 2,523,760 |
जर्मनी | 2,395,905 | 68,463 | 2,198,000 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
Leave a Reply