- Hindi News
- International
- COVID 19, Coronavirus Live, Coronavirus In China Live, Virus Outbreak, Coronavirus Cases In Japan, Coronavirus In USA, Coronavirus In South Korea, Coronavirus In Spain
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में 5 लाख 39 हजार 695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 8,379 लोगों की मौत भी हुई। रोजान आने वाले केसों की बात करें, तो अब भारत में रोज दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को भारत में 92,998 नए केस आए, जबकि अमेरिका में 66,154, तुर्की में 44,756 और ब्राजील में 41,218 मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को भी भारत (89,019) में अमेरिका (70,229) और ब्राजील (69,662) से ज्यादा मामले सामने आए थे।

ब्राजील में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इस दौरान एक महिला को उसके घर के बाहर ही चीनी वैक्सीन सिनोवैक लगाती हेल्थकेयर वर्कर।
अमेरिका में अब रोजाना 30 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन
अमेरिका में लगभग एक तिहाई आबादी को अब तक कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। व्हाइट हाउस के कोविड डेटा डायरेक्टर साइरस शेहपर के मुताबिक, देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग पहला डोज लगवा चुके हैं। शुक्रवार को अमेरिका में 40 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एक हफ्ते से हर रोज यहां औसतन 30 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
पाकिस्तान में बुजुर्गों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव कल से
पाकिस्तान सरकार देश में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए सोमवार से वैक्सीनेशन ड्राइव चलाएगी। पाकिस्तान को इस हफ्ते की शुरुआत में चीन से केनसिनो वैक्सीन के 60,000 डोज मिले हैं। देश में अब तक चीन से मिली सिनोफार्म वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कोरोना अपडेट्स
- बांग्लादेश में कोरोना की नई वेव (लहर) तेजी से फैल रही है। यहां 5 अप्रैल से 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। देश के परिवहन मंत्री अब्दुल कादिर ने शनिवार सुबह इसकी घोषणा की। कादिर बांग्लादेश की PM शेख हसीना की पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी हैं।
- पाकिस्तान में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। यहां सिर्फ चीन की वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसे लगवाने से हेल्थ वर्कर्स ने भी इनकार कर दिया है। उन्हें वैक्सीन की विश्वसनीयता और सुरक्षा पर भरोसा नहीं है।
- UK में ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगने के बाद ब्लड क्लॉटिंग पर बहस शुरू हो गई है।
अब तक 13.13 करोड़ लोग संक्रमित
दुनिया में अब तक 13.13 करोड़ लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.57 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 28.58 लाख मरीजों की मौत हो गई। 2.27 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 97,385 मरीजों की हालत गंभीर है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 31,331,259 | 567,759 | 23,828,253 |
ब्राजील | 12,912,379 | 328,366 | 11,276,628 |
भारत | 12,484,076 | 164,655 | 11,627,107 |
फ्रांस | 4,741,759 | 96,280 | 297,734 |
रूस | 4,572,077 | 100,017 | 4,195,869 |
UK | 4,357,091 | 126,826 | 3,873,487 |
इटली | 3,650,247 | 110,704 | 2,974,688 |
तुर्की | 3,445,052 | 32,078 | 3,082,676 |
स्पेन | 3,291,394 | 75,541 | 3,054,725 |
जर्मनी | 2,874,371 | 77,431 | 2,560,400 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
Leave a Reply