Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ‘काय पो छे’ को आज (सोमवार को) 8 साल पूरे हो गए हैं। सुशांत की यह फिल्म 23 फरवरी 2013 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद किया। उन्होंने कहा कि सुशांत एक शानदार एक्टर थे, उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होगी। ‘काय पो छे’ में उन्होंने जिस तरह से अपना रोल प्ले किया था, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिषेक कपूर ने कहा कि वे इस फिल्म के लिए ऐसा एक्टर ढूंढ रहे थे, जो इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दे। सुशांत, राजकुमार राव और अमित साध ने दमदार काम किया और इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
सुशांत की कमी हमेशा महसूस होगी
अभिषेक ने सुशांत को याद करते हुए कहा, “वे शानदार एक्टर थे। उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होगी। ‘काय पो छे’ में उन्होंने जिस तरह से अपना रोल प्ले किया था, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।” अभिषेक ने सोशल मीडिया पर भी सुशांत की याद में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने ‘काय पो छे’ के एक गाने का वीडियो भी साझा किया है।
The thrill of starting this journey with a new team hungry 2 give their best at the dawn of their careers stands most vividly in mind..One cant quantify the love our film continues to receive over the years, neither can we quantify the pain we feel at the loss of our crown jewel pic.twitter.com/oTvhal9UOu
— Abhishek Kapoor (@Abhishekapoor) February 22, 2021
‘काय पो छे’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था
सुशांत के अलावा अमित साध ने भी ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। सुशांत इस फिल्म में ईशान के किरदार में नजर आए थे। वहीं अमित और राजकुमार ने फिल्म में सुशांत के दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी लेखक चेतन भगत के उपन्यास ‘द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अभिषेक ने ‘केदारनाथ’ में भी सुशांत के साथ काम किया था
अभिषेक ने ‘काय पो छे’ के बाद सुशांत के साथ 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केदारनाथ’ में भी काम किया था। पिछले साल 14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई और पटना पुलिस कर रही थी। बाद में इस केस को CBI को सौंप दिया गया। सुशांत के निधन को आठ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी इस मामले की जांच जारी है।
Leave a Reply