- Hindi News
- Business
- EPFO Added 12.5 Lakh New Members In December 2020, 57.83 Lakh People Added So Far This Year
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से दिसंबर 2020 में 12.54 लाख जुड़े हैं, जो दिसंबर 2019 से 24% से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि अब देश में फिर से रोजगार बढ़ने लगा है। इससे पहले नवंबर 2020 में 10.11 लाख नए सदस्य जुड़े थे। 2020-21 में अब तक कुल 57.83 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े हैं।
इस साल सितंबर में जुड़े थे 14.90 लाख सब्सक्राइबर
EPFO के अनुसार इससे पहले अक्टूबर में 11.55 लाख और सितंबर में 14.90 लाख नए सब्सक्राइबर्स संगठन से जुड़े थे। अगस्त महीने में 10.50 लाख और जुलाई महीने में 7.48 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए थे। जून महीने में 3.85 लाख, वहीं मई में EPFO में 3.18 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए थे। इससे पहले अप्रैल महीने में महज 1.33 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए थे।
EPFO की तरफ से जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च में नए रजिस्ट्रेशन घटकर 5.72 लाख रह गए थे। फरवरी, 2020 में 10.21 लाख नए लोग EPFO से जुड़े थे। कोरोनावायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण इसमें गिरावट आई थी।
वित्त वर्ष 2019-20 में 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल-अक्टूबर 2020 में कुल 39.33 लाख नए सब्सक्राइबर संगठन से जुड़े हैं। EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। EPFO की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था।
2018 से EPFO जारी कर रहा आंकड़े
EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है। इसके लिए सितंबर, 2017 से आंकड़ों को शामिल किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2017 से अप्रैल, 2020 के बीच शुद्ध रूप से नए सदस्यों या सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.75 करोड़ रही। EPFO के साथ सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान शुद्ध रूप से 15.52 लाख नए नोमिनेशन हुए थे।
Leave a Reply