- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Fashion Designer Xishan Launches Bridal Couture Collection 2021, Raised Voice Against Dowry Practice Through Traditional Bridal Wear
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर अली जिशान का ब्राइडल काउचर कलेक्शन दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। उनके इस कलेक्शन का नाम ‘नुमाईश’ है जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कलेक्शन के फोटो में दुल्हन ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है। उसने हैवी ज्वेलरी पहन रखी है। इसमें एक गाड़ी पर दुल्हा बैठा है। इस गाड़ी को दुल्हन खिंचती हुई दिखाई दे रही है। दुल्हन के चेहरे पर परेशानियों की झलक साफ देखी जा सकती है।
जिशान ने इंस्टाग्राम पर एक काउचर फिल्म भी रिलीज की है। इसमें ये बताया गया है कि दहेज प्रथा किस तरह दुल्हन और उसके घर वालों की परेशानी का सबब बनती है। एक परिवार में अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए जो पैसा बचाया जाता है, वह सब दहेज के चलते उसके ससुराल वालों को दे दिया जाता है। जिशान के मुताबिक यही वो वक्त है जब इस प्रथा से बाहर निकलकर लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करना चाहिए।
उन्होंने अपने कलेक्शन से ये मैसेज दिया कि दहेज के बिना एक दुल्हन को ससुराल में इज्जत मिलना चाहिए। एक पढ़ी-लिखी दुल्हन दहेज की राशि से कई गुना ज्यादा कीमती होती है। सोशल मीडिया पर इस कलेक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया। कई यूजर्स जिशान की इस कोशिश की सराहना कर रहे हैं। जबकि कई यूजर्स ने जिशान के ब्राइडल कलेक्शन को बहुत महंगा बताया।
Leave a Reply