- Hindi News
- Business
- Gold Rate 47576; Gold Silver Price 10 February 2021 Latest Update | What Is Mumbai Delhi Sarafa Bazar Sona Chandi Ka Bhav Today?
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- न्यूयॉर्क में सोना 0.40% की गिरावट के साथ 1,844.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था
- न्यूयॉर्क में चांदी 0.08% की गिरावट के साथ 27.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा थी
बुधवार (10, जनवरी) को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट है। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 38 रुपए की गिरावट के साथ 47,576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 47,614 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी 783 रुपए की गिरावट के साथ 68,884 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले ये 69,667 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट, तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट स्पॉट गोल्ड की कीमत में 38 रुपए की गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,843 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 27.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
फ्यूचर गोल्ड और सिल्वर की कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 134 रुपए या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,082 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 12,418 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.40% की गिरावट के साथ 1,844.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 66 रुपए या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,630 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 13,426 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.08% की गिरावट के साथ 27.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा थी।
Leave a Reply