- Hindi News
- Business
- Google To Invest 75 Million Dollars In Small And Medium Companies; Will Focus On Companies In Latin America, Africa, And Asia
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ब्रसेल्स43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- 1,000 छोटी यूरोपियन कंपनियों को डेढ़ करोड़ डॉलर की पूंजी देगी कंपनी
- 200 लाइफ साइंसेज कंपनियों को सपोर्ट देने वाले EIF को देगी एक करोड़ डॉलर
गूगल कोविड-19 के चलते मुश्किलों में फंसी लैटिन अमेरिका और एशिया की छोटी और मझोली कंपनियों को साढ़े सात करोड़ डॉलर की पूंजी देगी। अल्फाबेट इंक की यह यूनिट इसके लिए यूरोपियन इनवेस्टमेंट फंड (EIF) के अलावा इन दोनों महाद्वीपों के दो संगठनों के साथ करार कर रही है। गूगल का यह फंडिंग प्लान कोविड-19 के खिलाफ उसकी तरफ से पिछले साल मार्च में शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है। इसके तहत वह इंडियन कंपनियों को डेढ़ करोड़ डॉलर की पूंजी देगी।
दो यूरोपियन इनवेस्टमेंट फंड के साथ करार करेगी
गूगल ने बुधवार को कहा कि वह दो यूरोपियन इनवेस्टमेंट फंड में पैसा लगाएगी। उनके जरिए वह 1,000 छोटी यूरोपियन कंपनियों को डेढ़ करोड़ डॉलर की पूंजी देगी। वह इसके अलावा 200 लाइफ साइंसेज कंपनियों को सपोर्ट देने वाले EIF को एक करोड़ डॉलर देगी। EIF यूरोपियन यूनियन की लेंडिंग यूनिट यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक ग्रुप का हिस्सा है।
गूगल इंडियन कंपनियों को डेढ़ करोड़ डॉलर देगी
लैटिन अमेरिका में गूगल इंटर अमेरिकन डेवलपमेंट बैंक के साथ काम करेगी और छोटी कंपनियों को 80 लाख डॉलर का लोन देगी। उसने अफ्रीका, खाड़ी देशों और इंडोनेशिया की कंपनियों को मदद करने के लिए 2.6 करोड़ डॉलर का फंड बनाया है। गूगल ने यह फंड लोन की क्राउडफंडिंग करने वाले संगठन कीवा के साथ मिलकर बनाया है।
Leave a Reply