लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Tue, 12 Jan 2021 11:09 PM IST
क्या आपने कभी लोकाट फल का सेवन किया है? वैसे तो कई लोग ऐसे भी होंगे, जो शायद इस फल के बारे में जानते भी नहीं होंगे, लेकिन यह फल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसे लुकाट या लुकाठ के नाम से भी जाना जाता है। लोकाट और इसके पत्तों में विटामिन-ए और विटामिन-सी से लेकर फाइबर, नियासिन, थायामिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें कैल्शियम से लेकर लौह, मैंगनीज, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, तांबा और सेलेनियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं लोकाट फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…
Leave a Reply