- Hindi News
- Madhurima
- In Summer, Mint And Coriander Are Used Everyday, Why Not Grow It In Home Garden, How Come We Know …
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नरेश यादव, बाग़वानी विशेषज्ञ18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- गर्मियों में धनिया-पुदीने की खपत अधिक होती है। शरबत बनाना हो या चटनी, दोनों में ही ये ज़रूरी लगते हैं।
- इन्हें घर में कैसे लगाया जाए और कैसे इनकी देखरेख की जाए, इस बारे में आइए जानते हैं।
पुदीना कैसे लगाएं

पुदीना गुलाब की तरह क़लम काटकर लगाया जाता है। बाज़ार से पुदीना लाकर उसकी मोटी डंडी को तिकोना काटकर मिट्टी में गाड़ दें। इसे गमले या क्यारी दोनों में ही लगा सकते हैं।
पानी कैसे दें —
पुदीने में पानी धनिया की तरह दिया जाता है, लेकिन अधिक पानी न दें क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। ज़्यादा पानी से इसमें कीड़े लगने का डर रहता है।
कितने दिन में इस्तेमाल करें —
पुदीना 20-25 दिनों में उपयोग के लायक़ हो जाता है। इसे जड़ से न उखाड़ें, बल्कि छोटी टहनियां या पत्तियां तोड़कर इस्तेमाल में लें।
धनिया कैसे लगाएं

100-200 ग्राम खड़ा धनिया लेकर उसे ईंट या पत्थर से कूट दें ताकि वो दो-तीन टुकड़ों में टूट जाए। अब मिट्टी की गुड़ाई करके उसे मुलायम करें और धनिया डाल दें। ऊपर से थोड़ी-सी मिट्टी डालकर ढंक दें।
पानी कैसे दें —
गर्मियों के मौसम में रोज़ पानी दे सकते हैं। ठंड के मौसम में दो दिन में एक बार पानी पर्याप्त होता है। पानी सुबह 8 से 10 बजे के बीच दें और शाम में 4-5 बजे के बाद दें। शुरू के 10-12 दिन जब तक कि धनिया में कोपल नहीं फूटते तब तक पानी हल्की बौछार के रूप में दें या वाटर केन की मदद से। कुछ बड़े हो जाने पर पानी की मात्रा बढ़ा दें। धनिया 20-25 दिनों में इस्तेमाल करने योग्य हो जाती है।
खाद कौन-सी दें —
जैविक खाद (केंचुए वाली) का प्रयोग करें। ये पौधों के लिए अच्छी होती है। इसे एक बड़ा चम्मच दिया जा सकता है। खाद डालकर मिट्टी की गुड़ाई करें और नमी रखने के लिए थोड़ा पानी डाल दें। खाद को 10-12 दिन बाद दिया जाता है।
Leave a Reply