PUBG Mobile ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें Karakin मैप की तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में काराकिन मैप की बनावट देखी जा सकती है। Karakin 2×2 साइज़ का मैप है और यह सूखे और बिना वनस्पति के पठारों से बना है। इसमें छिपने के लिए कम जगह है। प्लेयर्स को बड़े पत्थरों और कुछ खंदर में तबदील हो चुके घरों और बंकरों में छिपना होगा। इस मैप में भी Miramar की तरह लॉन्ग रेंज बैटल होगी। मैप की सबसे बड़ी खासियत डेमोलिशन ज़ोन है। यह एक ऐसा ज़ोन होता है, जिसमें एक सायरन बजने के बाद अचानक आसमान से बम बरसने लगते हैं। यह अन्य मैप के रेड ज़ोन से अलग है, क्योंकि ये बम बिल्डिंग को तबाह कर देते हैं। ऐसे में यदि प्लेयर बिल्डिंग के अंदर भी छिपा है, तो भी उसकी मौत तय है।
इस मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलेंगे, जो दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में मदद करेंगे। यह बम दिवारों को तोड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा काराकिन मैप में गोलियां पतली दिवारों के आरपार पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। इस मैप में कुल 64 प्लेयर्स एक-साथ उतरेंगे। छोटा साइज़ और डेमोलिशन ज़ोन के चलते यह मैप मैच को काफी रोमांचक बनाएगा। इसमें प्लेयर्स को लगातार अपनी रणनितियों में बदलाव करने होंगे। मैच का समय भी कम होगा, इसलिए यह उन प्लेयर्स के लिए अच्छा होगा, जो गेम में ज्यादा समय न लगाते हुए टाइम पास करना चाहते हैं।
डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि Karakin के रिलीज़ के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा। Karakin मैप कल यानी 7 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय फैंस इसे आधिकारिक और कानूनी तरीके से खेलने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि PUBG Mobile भारत में सितंबर 2020 से प्रतिबंधित (Ban) है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Leave a Reply