ऑटो डेस्क. महिंद्रा अपनी ऑल न्यू XUV300 का ऑटोमैटिक वैरिएंट इसी महीने लॉन्च करेगी। कंपनी ने ये कार 14 फरवरी को लॉन्च की थी। ये पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में लॉन्च की गई है। दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं। अब यूजर्स इस कॉम्पैक्ट SUV को डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में 50 हजार रुपए ज्यादा होगी।
पेट्रोल और डीजल इंजन
कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 117hp का पावर 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर का है, जो 110hp का पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं।
इसे W4, W6, W8 और W8 (O) के चार वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। कार के फ्रंट में स्लिम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और डेटाइम रनिंग लैम्प्स दिए गए हैं। ब्लैक कलर में दी गई फॉग लैम्प हाउसिंग एक पतली डीआरएल स्ट्रिप के माध्यम से हेडलैम्प से जुड़ी है, जो इसके लुक को और शानदार बनाती है।
इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स, सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक, एलईडी टेल लाइट्स और चारों पावर विंडो जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड यानी बेस वैरिएंट में मिल जाएंगे। W8 वैरिएंट में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। टॉप वेरियंट W8 (O) में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ और 7-एयरबैग्स दिए गए हैं।
महिंद्रा XUV300 के वैरिएंट की कीमत
XUV300 वैरिएंट | पेट्रोल इंजन | डीजल इंजन |
XUV300 W4 | 7.90 लाख | 8.49 लाख |
XUV300 W6 | 8.75 लाख | 9.30 लाख |
XUV300 W8 | 10.25 लाख | 10.80 लाख |
XUV300 W8 (O) | 11.49 लाख | 11.99 लाख |
Leave a Reply