• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Daily Hindi News

Sabse Pahle Hindi News

  • Home
  • Business
  • Career
  • Entertainment
  • Health/Life style
  • Sports
  • Tech
  • Auto
  • International
  • Other
    • Women
    • Mobile
    • Gadgets
    • Mobile Apps
    • Sarkari Naukri
    • Car Reviews
You are here: Home / Sports / Marnus Labuschagne asks Shubman Gill who is your favourite player Sachin Tendulkar or Virat Kohli | लाबुशेन ने शुभमन से पूछा- सचिन फेवरेट या विराट? गिल का जवाब- मैच के बाद मिलो फिर बताता हूं

Marnus Labuschagne asks Shubman Gill who is your favourite player Sachin Tendulkar or Virat Kohli | लाबुशेन ने शुभमन से पूछा- सचिन फेवरेट या विराट? गिल का जवाब- मैच के बाद मिलो फिर बताता हूं

January 8, 2021Leave a Comment

  • Hindi News
  • Sports
  • Marnus Labuschagne Asks Shubman Gill Who Is Your Favourite Player Sachin Tendulkar Or Virat Kohli

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिडनी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीसरा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 338 रन पर सिमट गई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और शुभमन गिल के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लाबुशेन शुभमन से उनके फेवरेट प्लेयर के बारे में पूछ रहे हैं। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि मैच के बाद मिलो फिर बताऊंगा।

सचिन या विराट कौन फेवरेट?
यह घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर की है। उस वक्त मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। स्टार्क की चौथी बॉल को डिफेंड करने के बाद शुभमन जैसे ही अपनी क्रीज से आगे बढ़े, शॉर्ट लेग पर खड़े लाबुशेन ने उनसे पूछा, ‘आपका फेवरेट प्लेयर कौन है? सचिन तेंदुलकर या फिर विराट कोहली।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके जवाब में शुभमन ने कहा, ‘आप मैच के बाद मिलो, इस सवाल का जवाब मैच के बाद दूंगा।’ शुभमन उस वक्त 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया फैन्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा शुभमन को रवींद्र जडेजा का नाम लेना चाहिए था।

He should have replied Jadeja 🤣🤣🤣

— Bhavik Modha (@decent_smile) January 8, 2021

दूसरे यूजर ने कहा मार्नस को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपने नाम का सही उच्चारण कैसे करते हैं, यह बताना चाहिए।

Marnus shoudl not worry about that, but tell the aussies how his name is pronounced.

— Marcus Papiah🇿🇦 (@MarcusPapiah1) January 8, 2021

एक और यूजर ने लिखा, ‘मार्नस को भी इसका जवाब पता है, सारा तेंदुलकर।’ दरअसल कुछ दिन पहले शुभमन के सारा को डेट करने की खबरें वायरल हुईं थीं।

Sachin’s daughter meanwhile 😁😁

— Cricket Fan (@cricketffan) January 8, 2021

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शुभमन जिस तरह से खेल रहे हैं, कुछ दिनों बाद जब यही सवाल मार्नस से पूछा जाएगा, तो उनका जवाब होगा- शुभमन गिल।’

ask Marnus after few years, who’s his favourite player..he might comes out with a name..Subman Gill !

— JD (@jnd583) January 8, 2021

तीसरा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 338 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा। वे 226 बॉल पर 131 रन बनाकर जडेजा के हाथों रनआउट हुए। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया के लिए जडेजा, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट झटके। एक सफलता मोहम्मद सिराज को मिली।

Source link

Filed Under: Sports Tagged With: Marnus Labuschagne, Marnus Labuschagne asks Shubman Gill who is your favourite player Sachin Tendulkar or Virat Kohli, Sachin Tendulkar, ShubmanGill, virat kohli

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe to get latest updates first!

Loading

Recent Posts

  • Samsung Galaxy A52 के क्वाड रियर कैमरा और 3.5mm ऑडियो जैक की मिली झलक!
  • Realme X सीरीज़ के तहत भारत में जल्द लॉन्च होगा नया फोन, Realme X7 Pro होने की है संभावना
  • Gold Silver Price Today 20 January Gold Silver Mcx Prices Edges Up Amid Global Cues – Gold Silver Price: आज बढ़ी सोने और चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम
  • Coronavirus Vaccine India Approves First Stage Trial Of Bharat Biotech Nasal Vaccine – Coronavirus Vaccine: भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी
  • Anushka Sharma Virat Kohli Congratulates Team India On Their Historic Win Against Australia – मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा का पहला पोस्ट, टीम इंडिया के लिए लिखी ये खास बात

Footer

Tags

automobile automobile news automobiles auto news auto news hindi Auto News in Hindi Bazar Hindi News Bazar News in Hindi bikes Business Diary Hindi News Business Diary News in Hindi Business News in Hindi candidates cars china Corona coronavirus coronavirus vaccine covid-19 Gadgets Hindi News Gadgets News in Hindi Google Government Jobs Hindi News Government Jobs News in Hindi health india Jobs News in Hindi Latest Auto News Updates Other Sports Hindi News Other Sports News in Hindi samsung sarkari naukri sarkari naukri 2021 Sports News in Hindi students tech news tech news in hindi Technology News in Hindi Whatsapp World Hindi News World News in Hindi Xiaomi कोरोना वायरस व्हाट्सऐप सरकारी नौकरी

Categories

  • Auto
  • Business
  • Car Reviews
  • Career
  • Entertainment
  • Gadgets
  • Health/Life style
  • International
  • Mobile
  • Mobile Apps
  • Sarkari Naukri
  • Sports
  • Tech
  • Women

Archives

  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Dailyhindinews.info