• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Daily Hindi News

Sabse Pahle Hindi News

  • Home
  • Business
  • Career
  • Entertainment
  • Health/Life style
  • Sports
  • Tech
  • Auto
  • International
  • Other
    • Women
    • Mobile
    • Gadgets
    • Mobile Apps
    • Sarkari Naukri
    • Car Reviews
You are here: Home / International / Nasa Mars Mission Percision Rover sent the first color photo and selfie of Mars; The helicopter went to another planet for the first time- Everything is fine here | पर्सीवरेंस रोवर ने लाल ग्रह से पहली कलर्ड फोटो और सेल्फी भेजी; पहली बार दूसरे ग्रह पर गए हेलिकॉप्टर का संदेश- यहां सबकुछ ठीक

Nasa Mars Mission Percision Rover sent the first color photo and selfie of Mars; The helicopter went to another planet for the first time- Everything is fine here | पर्सीवरेंस रोवर ने लाल ग्रह से पहली कलर्ड फोटो और सेल्फी भेजी; पहली बार दूसरे ग्रह पर गए हेलिकॉप्टर का संदेश- यहां सबकुछ ठीक

February 20, 2021Leave a Comment

  • Hindi News
  • International
  • Nasa Mars Mission Percision Rover Sent The First Color Photo And Selfie Of Mars; The Helicopter Went To Another Planet For The First Time Everything Is Fine Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मंगल ग्रह के लेटेस्ट वीडियो और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगाए गए हैं। - Dainik Bhaskar

मंगल ग्रह के लेटेस्ट वीडियो और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगाए गए हैं।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस मार्स रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल (Mars) ग्रह से दुनिया के लिए पहली कलर्ड फोटो और खुद की सेल्फी भेजी है। शुक्रवार देर रात नासा ने सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के साथ शेयर की। यही नहीं, पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर गए हेलीकॉप्टर ने भी अपनी पहली रिपोर्ट नासा को भेजी है। इसमें हेलिकॉप्टर ने बताया बताया है कि उसकी लैंडिंग के बाद वहां सबकुछ ठीक है। रिपोर्ट में मंगल ग्रह के तापमान की जानकारी भी दी गई है। इसमें रात का तापमान माइनस 90 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

हैलो वर्ल्ड, ये मेरा पहला लुक
पर्सीवेरेंस रोवर ने जजीरो (Jezero) नामक एक 820 फुट गहरे क्रेटर पर लैंडिंग की, साथ ही अपनी पहली सेल्फी दुनिया के साथ साझा की। पर्सीवरेंस रोवर के सोशल मीडिया अकाउंट से मंगल की फोटो और खुद की सेल्फी शेयर की गई है। इसमें लिखा है, ‘हैलो वर्ल्ड, मेरे हमेशा के लिए घर से मेरा पहला लुक’। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया है, ‘एक दूसरा दृश्य मेरे पीछे दिख रहा है। स्वागत है जेजेरो (Jezero)में।’

रोवर ने ये पहली फोटो नासा को भेजी है। इसमें मंगल का सतह और रोवर दोनों दिख रहा है।

रोवर ने ये पहली फोटो नासा को भेजी है। इसमें मंगल का सतह और रोवर दोनों दिख रहा है।

नासा का दावा, अब तक की सबसे सटीक लैंडिंग
पर्सीवरेंस मार्स रोवर (Perseverance Rover) गुरुवार को मंगल (Mars) पर जीवन की तलाश के लिए उतरा गया था। इसने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे मार्स की सबसे खतरनाक सतह जजीरो क्रेटर पर लैंडिंग की। इस सतह पर कभी पानी हुआ करता था। नासा ने दावा किया है कि यह अब तक के इतिहास में रोवर की मार्स पर सबसे सटीक लैंडिंग है। पर्सीवरेंस रोवर लाल ग्रह से चट्‌टानों के नमूने भी लेकर आएगा।

6 पहियों वाला रोबोट सात महीने में 47 करोड़ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर तेजी से अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा। आखिरी सात मिनट बेहद मुश्किल और खतरनाक रहे। इस वक्त यह सिर्फ 7 मिनट में 12 हजार मील प्रतिघंटे से 0 की रफ्तार पर आया। इसके बाद लैंडिंग हुई थी।

रोवर के साथ पहली बार हेलीकॉप्टर भेजा गया है। हेलीकॉप्टर ने भी अपनी रिपोर्ट नासा को भेज दी है।

रोवर के साथ पहली बार हेलीकॉप्टर भेजा गया है। हेलीकॉप्टर ने भी अपनी रिपोर्ट नासा को भेज दी है।

जजीरो क्रेटर पर था टचडाउन जोन
नासा ने जजीरो क्रेटर को ही रोवर का टचडाउन जोन बनाया था। राबोट ने यहीं लैंड किया। अब यह यहीं से सैटेलाइट कैमरे के जरिए पूरी जानकारी जुटाएगा और फिर इसे नासा को भेजेगा। यह मिशन अब तक का सबसे एडवांस्ड रोबॉटिक एक्सप्लोरर है। वैज्ञानिकों ने मुताबिक, जजीरो क्रेटर मंगल ग्रह का वह सतह है, जहां कभी विशाल झील हुआ करती थी। यानी यहां पानी होने की जानकारी पुख्ता तौर पर मिल चुकी है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगर मंगल पर कभी जीवन था, तो उसके संकेत यहां जीवाश्म के रूप में मिल सकेंगे।

पानी की खोज और जीवन की पड़ताल करेगा
पर्सीवरेंस मार्स रोवर और इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर मंगल ग्रह पर कार्बन डाई-ऑक्साइड से ऑक्सीजन बनाने का काम करेंगे। यह जमीन के नीचे जीवन संकेतों के अलावा पानी की खोज और उनसे संबंधित जांच भी करेगा। इसका मार्स एनवायर्नमेंटल डायनामिक्स ऐनालाइजर (MEDA) मंगल ग्रह के मौसम और जलवायु का अध्ययन करेगा।

फोटो शुक्रवार की है, जब रोवर की मंगल ग्रह पर सफल लैंडिंग हुई थी। तब राष्ट्रपति बाइडेन ने भी इस ऐतिहासिक पल को देखा।

फोटो शुक्रवार की है, जब रोवर की मंगल ग्रह पर सफल लैंडिंग हुई थी। तब राष्ट्रपति बाइडेन ने भी इस ऐतिहासिक पल को देखा।

पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे
मंगल ग्रह के लेटेस्ट वीडियो और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगाए गए हैं। रोवर के साथ दूसरे ग्रह पर पहुंचा पहला हेलिकॉप्टर Ingenuity भी है। इसके लिए पैराशूट और रेट्रोरॉकेट लगे हैं। इसके जरिए ही स्मूद लैंडिंग हो सकी। अब रोवर दो साल तक जजीरो क्रेटर को एक्सप्लोर करेगा।

नासा के मार्स मिशन का नाम पर्सीवरेंस मार्स रोवर और इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर है। पर्सीवरेंस रोवर 1000 किलोग्राम वजनी है। यह परमाणु ऊर्जा से चलेगा। पहली बार किसी रोवर में प्लूटोनियम को ईंधन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यह रोवर मंगल ग्रह पर 10 साल तक काम करेगा। इसमें 7 फीट का रोबोटिक आर्म, 23 कैमरे और एक ड्रिल मशीन है। वहीं, हेलिकॉप्टर का वजन 2 किलोग्राम है।

सफल लैंडिंग के बाद खुशी मनाती यूएस एयरोनोटिक्स और स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की टीम।

सफल लैंडिंग के बाद खुशी मनाती यूएस एयरोनोटिक्स और स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की टीम।

मिशन पर चौथी पीढ़ी का पांचवां रोवर
इससे पहले भी नासा के चार रोवर मंगल की सतह पर उतर चुके हैं। पर्सीवरेंस नासा का चौथी पीढ़ी का रोवर है। इससे पहले पाथफाइंडर अभियान के लिए सोजोनर को साल 1997 में भेजा गया था। इसके बाद 2004 में स्पिरिट और अपॉर्च्युनिटी को भेजा गया। वहीं 2012 में क्यूरिऑसिटी ने मंगल पर डेरा डाला था।

Source link

Filed Under: International Tagged With: colorphoto, Mars, Nasa Mars Mission Percision Rover, planet

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe to get latest updates first!

Loading

Recent Posts

  • petrol diesel price, finance minister nirmala sitharaman, petrol diesel price today, | ईंधन की बढ़ी कीमतों से ग्राहकों को हो रही है परेशानी, सरकार इस बात को समझ रही है- वित्तमंत्री
  • Bollywood Actress Rekha Lifestyle Net Worth Car Property And Diet – रेखा ने फिल्मों से बना रखी है लंबी दूरी, लेकिन फिर भी सालभर में कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जानें कैसी है उनकी लाइफस्टाइल
  • Uww Ranking Series Event: Sarita Mor To Fight For Gold, Neeraj And Naveen Win Bronze – यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज: स्वर्ण पदक की रेस में सरिता, नीरज-नवीन ने जीते कांस्य पदक
  • Kangana Ranaut’s reaction on IT Dept’s raid on anurag kashyap and taapsee pannu | तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर इनकम टैक्स की छापेमारी पर कंगना रनोट बोलीं-चोर चोर मौसेरे भाई
  • Lenovo Yoga 6 convertible laptop launched in India; Price, Specifications and Features | इसकी स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमा पाएंगे, टचस्क्रीन होने से टैबलेट का काम करेगा; 18 घंटे चलेगी बैटरी

Footer

Tags

automobile automobile news automobiles auto news auto news hindi Auto News in Hindi Bazar Hindi News Bazar News in Hindi bikes Business Diary Hindi News Business Diary News in Hindi Business News in Hindi candidates cars china coronavirus coronavirus vaccine covid-19 Gadgets Hindi News Gadgets News in Hindi government government jobs Government Jobs Hindi News Government Jobs News in Hindi health india Jobs News in Hindi Latest Auto News Updates Other Sports Hindi News Other Sports News in Hindi samsung sarkari naukri sarkari naukri 2021 Sports News in Hindi Tech Diary Hindi News Tech Diary News in Hindi tech news tech news in hindi Technology News in Hindi Whatsapp World Hindi News World News in Hindi कोरोना वायरस व्हाट्सऐप सरकारी नौकरी

Categories

  • Auto
  • Business
  • Car Reviews
  • Career
  • Entertainment
  • Gadgets
  • Health/Life style
  • International
  • Mobile
  • Mobile Apps
  • Sarkari Naukri
  • Sports
  • Tech
  • Women

Archives

  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Dailyhindinews.info