वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:32 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका के ओरेगन निवासी 28 साल की कैलिन वंगल का मानना है कि उन्होंने नेसी (एक प्रकार का बड़ा जलीय जंतु जो स्कॉटलैंड में नेस झील के सर्प या डायनासोर की प्रजाती प्लेसिओसॉरस से मिलता-जुलता है) को वेबकैम पर देखा है। नेसी शिकारी वंगल ने बताया कि ‘लॉच नेस मॉन्स्टर’ की रहस्यमयी काली आकृति को उन्होंने पानी की सतह के पार देखा। यह इस साल नेस मॉन्स्टर के पांचवीं बार देखे जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टी हुई है।
शिकारी वंगल ने झील के पास लगाए गए वेबकैम पर दिख रहे लाइव स्ट्रीम के दौरान ‘लॉच नेस मॉन्स्टर’ की एक छायादार आकृति को कैमरे में कैद कर लिया। ‘लॉच नेस मॉन्स्टर’ के शिकारी वंगल ने बताया कि उसने क्रूर जानवर की तस्वीर को उस समय कैमरे में कैद कर लिया, जब वेब कैमरा के लाइव स्ट्रीम के दौरान एक रहस्यमयी काली आकृति को पानी की सतह के पार तैरते हुए देखा जा रहा था।
वंगल ने 17 मार्च को स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में मीठे पानी के झील में पानी की सतह पर धीरे-धीरे बढ़ते हुए एक आकृति को अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में एक काले रंग की आकृति को पानी की सतह के पार धीरे-धीरे दक्षिण की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद यह एक पेड़ के पीछे पानी की सतह के नीचे चला जाता है। नेसी शिकारी वंगल ने इस वीडियो के बारे में कहा कि ‘इससे बेहतर कुछ भी संभव नहीं है।’ अब इस फुटेज को इस वर्ष पांचवीं बार देखने के रूप में आधिकारिक ‘लॉच नेस मॉन्स्टर’ साइटिंग्स रजिस्टर में दर्ज किया गया है।
लॉक नेस दानव (Loch Ness Monster) एक प्रकार का पानी में रहने वाला दानव है, जिसकी केवल दंत कथाओं में पुष्टी की गई है। आज तक इसके दिखने की केवल कहानियां ही पाई गई है पर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। स्कॉटलैंड के नेस झील इलाके में इस दानव के निवास करने की कहानियां मिलती हैं।
Leave a Reply