ओडिशा हाई कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
हाई कोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यार्थी 18 फरवरी, 2021 से लेकर 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक कोर्ट के नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 202 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से विभिन्न वर्गों में महिलाओं के लिए 67 पद आरक्षित रहेंगे। वर्ष 2021 में ओडिशा हाई कोर्ट, कटक में भर्तियों के लिए उपलब्ध पदों की श्रेणी, संख्या एवं आरक्षण का विवरण इस प्रकार रहेगा। सामान्य वर्ग-105 पद(महिलाओं हेतु-35), सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग-23, (महिलाओं हेतु-8), अनुसूचित जाति-22 (महिलाओं हेतु-7) एवं अनुसूचित जनजाति-52 (महिलाओं हेतु-17)।
Leave a Reply