जर्मन पब्लिकेशन Techniknews ने OnePlus Watch के पेटेंट को देखा है। यह पेटेंट जर्मन पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (GPTO) पर रजिस्टर किया गया है। पेटेंट में वॉच का डिज़ाइन साफ देखा जा सकता है। वॉच दो स्ट्रैप्स के विकल्प के साथ आ सकती है, जिसमें से एक स्पोर्ट्स वर्ज़न हो सकता है, जिसका स्ट्रैप सिलिकॉन का बना होगा और दूसरा लेदर वर्ज़न हो सकता है। इसका डायल गोल होगा। डिज़ाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Watch जैसा प्रतीत होता है। गोलाकार डायल के दायीं ओर दो फिज़िकल बटन देखे जा सकते हैं। पीछे की ओर सेंसर्स की मौजूदगी प्रतीत होती है। इनमें निश्चित तौर पर हार्ट रेट सेंसर भी शामिल होगा। स्ट्रैप को आसानी से बदलने के लिए इसमें क्विक रिलिज़ मैकेनिज़्म शामिल हो सकता है।
पेटेंट में इसके अलावा और किसी प्रकार की जानकारी शामिल नहीं है। OnePlus Watch को लेकर हाल ही में आई एक खबर की बात करें तो, याद दिला दें कि वनप्लस वॉच मॉडल्स को कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन साइट पर वॉच के दो मॉडल्स सर्टिफाई हुए हैं।
पहले की एक रिपोर्ट में पता चला था कि आगामी OnePlus Smartwatch को OnePlus Watch और OnePlus Watch RX कहा जा सकता है। इस बात का अंदेशा एक कोड से लगाया गया था, जो OnePlus Health ऐप में शामिल था। इसके बाद अनुमान लगाया गया था कि वनप्लस वॉच में स्क्वायर डायल के साथ आ सकता है और वनप्लस वॉच आरएक्स में गोल डायल होगा – Oppo Watch RX की तरह।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Leave a Reply