• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Daily Hindi News

Sabse Pahle Hindi News

  • Home
  • Business
  • Career
  • Entertainment
  • Health/Life style
  • Sports
  • Tech
  • Auto
  • International
  • Other
    • Women
    • Mobile
    • Gadgets
    • Mobile Apps
    • Sarkari Naukri
    • Car Reviews
You are here: Home / Gadgets / Oppo के इन फोन्स को जनवरी में मिलेगा Android 11 आधारित ColorOS 11 अपडेट, प्लान ज़ारी

Oppo के इन फोन्स को जनवरी में मिलेगा Android 11 आधारित ColorOS 11 अपडेट, प्लान ज़ारी

January 8, 2021Leave a Comment

Oppo ने जनवरी महीने के लिए Android 11 आधारित ColorOS 11 के ग्लोबल रोलआउट प्लान की घोषणा कर दी है। कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स के नाम का भी खुलासा कर दिया है, जिन्हें कलरओएस 11 का बीटा और ऑफिशियल वर्ज़न इस महीने प्राप्त होगा। कंपनी ने उन जगहों की भी जानकारी प्रदान की है, जहां इसे रोलआउट किया जाएगा। स्टेबल वर्ज़न को बैच मैनर में रोलआउट किया जाएगा, तो ऐसे में सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय भी लग सकता है।  

Oppo फोन्स के लिए जनवरी 2021 एंड्रॉयड आधारित कलरओएस 11 अपडेट रोलआउट प्लान की घोषणा Oppo Global द्वारा ट्विटर और कम्युनिटी पोस्ट पर की गई है।
 

Oppo ColorOS 11 stable update

जिन डिवाइसेस को एंड्रॉयड 11 आधारित कलरओए 11 अपडेट मिल रहा है, उनमें Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition, Oppo F17 Pro, Oppo Reno 4F, Oppo A93, Oppo Reno 4 Pro 5G, Oppo Reno 4 5G, Oppo Reno 4 Pro 4G, Oppo Reno 4 4G, Oppo Reno 4 Lite, Oppo Reno 3 Pro 4G, Oppo Reno 3 4G और Oppo A72 आदि शामिल हैं।

Oppo Reno 4 Z 5G स्मार्टफोन को ऑस्ट्रेलिया में कलरओएस स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जबकि Oppo F11, Oppo F11 Pro और Oppo F11 Pro Marvel’s Avengers Limited Edition डिवाइस को भारत और इंडोनेशिया में आज 8 जनवरी से यह अपडेट प्राप्त होगा। ओप्पो रेनो 4 ज़ेड 5जी फोन को स्टेबल अपडेट थाईलैंड और फिलिपिंस में 15 जनवरी से प्राप्त होगा और Oppo A9 के भारतीय डिवाइस को यह अपडेट 21 जनवरी से मिलेगा।

यदि आपके पास भी उपरोक्त ओप्पो स्मार्टफोन है और आप भी अपने फोन को कलरओएस के स्टेबल वर्ज़न में अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।
 

Oppo ColorOS 11 beta update

ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो स्मार्टफोन को कलरओएस का बीटा वर्ज़न मिलना शुरू हो गया है। ओप्पो एफ11 प्रो मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन डिवाइस को भारत और इंडोनेशिया में यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। ओप्पो ए52 यूज़र्स को भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान में कलरओएस 11 अपडेट का बीटा वर्ज़न मिलना शुरू हो गया है।

ओप्पो ए92 फोन्स के लिए इंडोनेशिया, थाईलैंड और इजिप्ट में…. ओप्पो ए9 को भारत में और ओप्पो रेनो 4 ज़ेड 5जी यूज़र्स को थाईलैंड, फिलिपिंस और ऑस्ट्रेलिया में कलरओएस 11 बीटा अपडेट रोलआउट किया गया है।

26 जनवरी तक ओप्पो रेनो 2 एफ को भारत में और ओप्पो रेनो 10एक्स ज़ूम को भारत और इंडोनेशिया में कलरओएस का बीटा वर्ज़न मिलना शुरू हो जाएगा। ओप्पो एफ15 को भारत में 29 जनवरी से यह अपडेट मिलेगा।

Source link

Filed Under: Gadgets Tagged With: oppo phones getting coloros 11 update in january, ओप्पो के इन फोन्स को जनवरी में मिलेगा एंड्रॉयड 11 आधारित कलरओएस 11 अपडेट, प्लान ज़ारी

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe to get latest updates first!

Loading

Recent Posts

  • Live Sarkari Naukri 2021 Updates Today: Vacancies In Maha Metro, Aiims, Niti Aayog, Etc. Apply Online – Sarkari Naukri 2021 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, इन बड़े विभागों में हैं ढेरों वैकेंसी
  • Gold prices rose Rs 361 to Rs 50,870 per 10 gram in futures trade on Thursday And Silver prices rose Rs 312 to Rs 69,729 per kg in futures trade | सोने की कीमतें 361 रुपए बढ़कर 50,870 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 312 रुपए बढ़कर 69,729 रुपए प्रति किग्रा हुई
  • WHO News: World Health Organization (WHO) Warning Update; Coronavirus Covid-19 Will Not Be The Last Pandemic | अब दुनिया दूसरी महामारी के लिए तैयार रहे; अगला खतरा आने से पहले सुविधाएं जुटा ले, नहीं तो फिर कोरोना जैसे हालात बनेंगे
  • Justin Langer likens Hardik Pandya to MS Dhoni in finishing games in India vs Australia t20 | ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर बोले- पहले हम धोनी को देख चुके, अब पंड्या ने भी वही खेल दिखाया
  • Mahesh Manjrekar Allegedly Slapping A Person Over An Road Rage Incedent – महेश मांजरेकर पर व्यक्ति से मारपीट करने का आरोप, शिकायत दर्ज

Footer

Tags

automobile automobile news automobiles auto news auto news hindi Auto News in Hindi Bazar Hindi News Bazar News in Hindi bikes Business Diary Hindi News Business Diary News in Hindi Business News in Hindi candidates cars china coronavirus coronavirus vaccine covid-19 Gadgets Hindi News Gadgets News in Hindi Google Government Jobs Hindi News Government Jobs News in Hindi health india Jobs News in Hindi Latest Auto News Updates Mobile Apps News in Hindi Other Sports Hindi News Other Sports News in Hindi samsung sarkari naukri sarkari naukri 2021 Sports News in Hindi students tech news tech news in hindi Technology News in Hindi Whatsapp World Hindi News World News in Hindi Xiaomi कोरोना वायरस व्हाट्सऐप सरकारी नौकरी

Categories

  • Auto
  • Business
  • Car Reviews
  • Career
  • Entertainment
  • Gadgets
  • Health/Life style
  • International
  • Mobile
  • Mobile Apps
  • Sarkari Naukri
  • Sports
  • Tech
  • Women

Archives

  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Dailyhindinews.info