- Hindi News
- International
- Pakistan Prime Minister Imran Said Wear The Burqa, Avoid Misdeeds; People Shared Their Half hearted Video
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस्लामाबाद25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर लोगों ने इमरान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अर्धनग्न हैं और उनके साथ बिकिनी में महिला मौजूद है।
पाकिस्तान में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम पीएम इमरान खान ने महिलाओं को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म से बचना है तो महिलाएं पर्दा करें। बुर्का पहनन से ऐसी घटनाएं थम सकेंगी। उनकी इस सलाह का लोगों का उल्टा असर हुआ और इमरान की फजीहत होने लगी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें इमरान अर्धनग्न हैं और उनके साथ बिकिनी में महिला मौजूद है। दोनों लोग समुद्र में नहाकर निकलते दिखे। लोगों ने कहा- पीएम इमरान पहले अपनी गिरेबां झाक लें।
इमरान ने महिलाओं को ये सलाह तब दी जब वे रविवार को रेडियो पर जनता से सीधे फोन पर बात कर रहे थे। एक कॉलर ने पूछा- “यौन हिंसा खासकर बच्चों से हो रही घटनाओं को लेकर सरकार की क्या योजना है? इसके जवाब में देश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की बजाय इमरान ने ‘फताशी’ (अश्लीलता) को जिम्मेदार बताया। उन्होंने दिल्ली को रेप केपिटल तक बता दिया।
बता दें कि पाकिस्तान में रोज 11 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। 6 साल में 22 हजार से ज्यादा केस आए। सिर्फ 0.3 फीसदी लाेगों को सजा हुई।
Leave a Reply