• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • About
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Daily Hindi News

Sabse Pahle Hindi News

  • Home
  • Business
  • Career
  • Entertainment
  • Health/Life style
  • Sports
  • Tech
  • Auto
  • International
  • Other
    • Women
    • Mobile
    • Gadgets
    • Mobile Apps
    • Sarkari Naukri
    • Car Reviews
You are here: Home / Entertainment / Randhir seen in wet eyelashes, pregnant Kareena reached uncle’s last visit, Bollywood celebs also paid tribute | रणबीर ने कंधा देकर चाचा को अंतिम विदाई दी, छोटे भाई की मौत से टूटे रणधीर कपूर को भांजे आदर जैन ने दिया सहारा

Randhir seen in wet eyelashes, pregnant Kareena reached uncle’s last visit, Bollywood celebs also paid tribute | रणबीर ने कंधा देकर चाचा को अंतिम विदाई दी, छोटे भाई की मौत से टूटे रणधीर कपूर को भांजे आदर जैन ने दिया सहारा

February 10, 2021Leave a Comment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज कपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम चेम्बूर के श्मशान घाट पर किया गया। दिवंगत ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने अपने चाचा की अंतिम की क्रियाएं पूरी की। छोटे भाई की मौत से बुरी तरह टूटे रणधीर कपूर को उनके भांजे आदर जैन ने सहारा दिया। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 58 साल के राजीव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘लवर बॉय’, ‘आसमान’, ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

राजीव कपूर के निधन के बाद अस्पताल के बाहर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और भतीजी करीना कपूर।

राजीव कपूर के निधन के बाद अस्पताल के बाहर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और भतीजी करीना कपूर।

राजीव कपूर के निधन की खबर मिलते ही भतीजे रणबीर कपूर और भाभी नीतू कपूर चेम्बूर स्थित घर पहुंचे।

राजीव कपूर के निधन की खबर मिलते ही भतीजे रणबीर कपूर और भाभी नीतू कपूर चेम्बूर स्थित घर पहुंचे।

रजा मुराद राजीव को अंतिम विदाई देने चेम्बूर स्थित उनके घर पहुंचे।

रजा मुराद राजीव को अंतिम विदाई देने चेम्बूर स्थित उनके घर पहुंचे।

राजीव के अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई देने रणबीर कपूर, करीना कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ शाहरुख खान, रजा मुराद, संजय दत्त, चंकी पांडे, खुशबू सुंदर और आशुतोष गोवारिकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

शाहरुख खान राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे थे।

शाहरुख खान राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे थे।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने राजीव कपूर को अंतिम विदाई दी। दोनों फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' में साथ काम कर रहे थे।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने राजीव कपूर को अंतिम विदाई दी। दोनों फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में साथ काम कर रहे थे।

एक्ट्रेस तारा सुतारिया राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने चेम्बूर पहुंचीं।

एक्ट्रेस तारा सुतारिया राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने चेम्बूर पहुंचीं।

सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त की-

अक्षय कुमार, “राजीव कपूर जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

Saddened to hear about the untimely demise of #RajivKapoor ji. My deepest condolences to the entire family 🙏🏻

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 9, 2021

संजय दत्त ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बहुत जल्द चले गए। मेरे प्रार्थनाएं इस कठिन समय में कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

माधुरी दीक्षित ने लिखा, “मुझे फिल्म प्रेमग्रंथ में राजीव कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। ये एक कठिन विषय था जिसे उन्होंने बड़ी मैच्योरिटी के साथ संभाला हालांकि ये उनकी पहली फिल्म थी। पूरे परिवार के प्रति मेरी दिल से संवेदना।

I had the opportunity of working with #Rajiv Kapoor in the film PremGranth. It was a difficult subject which he handled with great maturity though it was his first film. Remembering the wonderful moments we shared. My heartfelt condolences to the Kapoor family. RIP 🙏💔

— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) February 9, 2021

लता मंगेशकर ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और लिखा, “मुझे अभी-अभी राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन के बारे में पता चला। वे एक टैलेंटेड एक्टर थे। उनकी डेथ के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

Mujhe abhi pata chala ki Raj Kapoor sahab ke chote bete, guni abhineta Rajiv Kapoor ka aaj swargwas hua. Sunke mujhe bahut dukh hua.Ishwar unki aatma ko shanti pradan kare yehi meri prarthana.

— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 9, 2021

सनी देओल ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर झटका लगा। कपूर परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”

अनुपम खेर ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था। वो एक गुणी डायरेक्टर थे। उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका भी मिला। एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताकत दे! ओम शांति।”

#राजीवकपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ।उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था।वो एक गुणी डायरेक्टर थे।उनके व्यक्तित्व को क़रीब से जानने का मौका भी मिला।एक ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताक़त दे! #OmShanti 🙏 pic.twitter.com/y0OTu834A3

— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 9, 2021

नेहा धूपिया ने लिखा, “ये सुनकर बहुत अफसोस हुआ”

रवीना टंडन ने लिखा, “ओम शांति। पूरे परिवार के प्रति संवेदना।”

Source link

Filed Under: Entertainment Tagged With: Kareena kapoor, madhuri dixit, Raj kapoor, Rajiv Kapoor, randhir kapoor, rishi kapoor

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe to get latest updates first!

Loading

Recent Posts

  • Digital Payment In India Sbi Payments Npci Introduces Solution For Contactless Transactions – डिजिटल पेमेंट करना होगा और भी आसान: Sbi पेमेंट्स और Npci शुरू करेंगे ये नई सुविधा
  • India Athletics Coach Nikolai Snesarev Found Dead In His Hostel Room In Patiala  – टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत को झटका: पटियाला के होस्टल में मृत पाए गए एथलेटिक्स कोच
  • Sonam Kapoor Shared Throwback Photo With Janhvi Kapoor On Her Birthday – जान्हवी कपूर को बहन सोनम कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
  • Attack In Balochistan: Two Pak Navy Personnel Killed In Gwadar, Vehicle Targeted By Security Forces – बलूचिस्तान में हमला : ग्वादर में पाक नौसेना के दो कर्मचारी मारे गए, सुरक्षा बलों के वाहन को बनाया निशाना
  • Woman Achiever from Bihar, Sukhchain Devi from Sitamarhi became barber after her husband got jobless in lockdown | लॉकडाउन में जब पति का रोजगार छिन गया तो खुद कैंची-उस्तरा लेकर पहुंच गई बाल-दाढ़ी काटने

Footer

Tags

automobile automobile news automobiles auto news auto news hindi Auto News in Hindi Bazar Hindi News Bazar News in Hindi bikes Business Diary Hindi News Business Diary News in Hindi Business News in Hindi candidates cars china corona vaccine coronavirus coronavirus vaccine covid-19 employment news Gadgets Hindi News Gadgets News in Hindi government government jobs Government Jobs Hindi News Government Jobs News in Hindi health india Jobs News in Hindi Latest Auto News Updates Other Sports Hindi News Other Sports News in Hindi samsung sarkari naukri sarkari naukri 2021 Sports News in Hindi tech news tech news in hindi Technology News in Hindi Whatsapp World Hindi News World News in Hindi कोरोना वायरस व्हाट्सऐप सरकारी नौकरी

Categories

  • Auto
  • Business
  • Car Reviews
  • Career
  • Entertainment
  • Gadgets
  • Health/Life style
  • International
  • Mobile
  • Mobile Apps
  • Sarkari Naukri
  • Sports
  • Tech
  • Women

Archives

  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Dailyhindinews.info