- Hindi News
- Business
- Salary Growth ; Salary ; Corona ; Covid 19 : This Year There Will Be More Salary Growth Than Last Year, 7.7% Salary Will Increase In 2021
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस साल भारतीय कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 7.7% की बढ़ोतरी कर सकती हैं। हालांकि अच्छा काम करने वालों की सैलरी में 60% का इजाफा हो सकता है। ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन (Aon) कंपनी ने सैलरी ग्रोथ को लेकर एक सर्वे में यह बात कही है। 2020 में भारतीय कंपनियों ने औसतन 6.4% तक सैलरी बढ़ाई थी।
चीन और अमेरिका से ज्यादा ग्रोथ भारत में
इस रिपोर्ट के अनुसार जापान, अमेरिका, चीन, सिंगापुर, जर्मनी और UK जैसे बड़े देशों के कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 3.1 से 5.5% तक की बढ़ोतरी की संभावना है। जो भारत के मुकाबले कम है।
ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल फर्म्स बढ़ा सकती है ज्यादा सैलरी
अब सेक्टर के हिसाब से बात करें तो ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल फर्म्स अपने कर्मचारियों की सैलरी में 10.10% तक की बढ़ोतरी करेंगी। इसके बाद औसत 9.7% के साथ टेक कंपनियां, 8.8% के साथ आईटी कंपनियां और 8.1% के साथ एंटरटेनमेंट और गेमिंग कंपनियां शामिल हैं। केमिकल और फार्मा कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को 8% की ग्रोथ देंगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 7.9% और वित्तीय संस्थान इस साल अपने कर्मचारियों की सैलरी में 6.5% तक का इजाफा कर सकते हैं। इस सर्वे के लिए करीब 1,200 कॉरपोरेट हाउसेज से डेटा जुटाया गया है।
इन सेक्टर्स में सबसे कम बढ़ेगी सैलरी
सर्वे के अनुसार हॉस्पिटेबिलिटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिटेल और इंजीनियरिंग सर्विसेज जैसे सेक्टर जिनपर कोरोना का सबसे ज्यादा असर हुआ है। इन सेक्टर्स में औसतन 5.5 से 5.8% तक की सैलरी बढ़ सकती है।
कोरोना से उभर रहा देश
सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि 93.5% संस्थानों को 2021 में अच्छे बिजनेस की उम्मीद है। इससे वो अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा सकेंगे। वहीं 6.5% को लगता है कि उनका बिजनेस इस साल भी खास प्रदर्शन नहीं करने वाला है और कर्मचारियों की सैलरी में औसत इजाफा कर उन्हें बनाये रखना चुनौती होगी। 60% संस्थानों ने माना की उनकी स्थिति बेहतर हो रही है और इस साल वे अपने कर्मचारियों की सैलरी में 9.1% का इजाफा कर सकती हैं। सर्वे रिपोर्ट में इस साल रोजगार बढ़ने की बात भी कही गई है।
Leave a Reply