- Hindi News
- Tech auto
- SIAM Jan 2021 Sales Report; Passenger Vehicle Sales Rise For Sixth Straight Month, Up 11% In January
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए खुद के वाहन को प्राथमिकता दे रहे है। इसी कारण वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो उद्योग संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में (लगातार छठे महीने) पैसेंजर वाहन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में कुल 2,76,554 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। यह सालाना 11.14% की बढ़त है। पिछले साल इसी अवधि में कुल 2,48,840 पैसेंजर वाहन बिकी थे।
पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री में यूटिलिटी वाहन और वैन की बिक्री भी शामिल हैं। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 37.26% की बढ़त दर्ज की गई। पिछले महीने 1,11,494 यूवी बिके जबकि पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 81,231 यूवी बिके थे। वहीं वैन की बिक्री में -5.95% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले महीने 11,816 वैन बिकीं।
टू-व्हीलर की बिक्री में 6.63% की ग्रोथ
पिछले महीने टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री 6.63% बढ़ी। पिछले साल कुल 14,29,928 टू-व्हीलर बिके जबकि पिछले साल इसी अवधि में 13,41,005 टू-व्हीलर बिके थे। स्कूटर की बिक्री 9% बढ़कर 4,54,315 यूनिट पर पहुंच गई। जनवरी 2022 में 4,16,567 स्कूटर बिके थे। वहीं मोटरसाइकिलों की बिक्री 5.1% बढ़कर 916,365 यूनिट पर पहुंच गई है। जनवरी 2020 में 8,71,886 मोटरसाइकिल बिकी थीं।
थ्री-व्हीलर की बिक्री में भारी गिरावट
जनवरी में थ्री-व्हीलर की मांग भारी गिरावट रही। पिछले महीने कुल 25,335 थ्री-व्हीलर बिके। यह 56.8% की गिरावट है। जनवरी 2020 में 60,903 थ्री-व्हीलर बिके थे। सभी कैटेगरी के वाहनों में 4.97% की बढ़त रही। पिछले साल कुल 17,32,817 वाहन बिके जबकि पिछले साल इसी अवधि में 16,50,812 वाहन बिके थे।
Leave a Reply