सार
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 05 फरवरी 2021 को नाॅन टेक्निकल पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें थे, जिसके लिए जुलाई महीने में 01 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक एग्जाम चलेंगे।
ख़बर सुनें
विस्तार
आज के समय में हर युवा सरकारी नौकरी पाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। क्योंकि यहां अच्छी सैलरी और अन्य ढेर सारे भत्तों का लाभ तो मिलता ही है। साथ ही साथ भविष्य भी सुरक्षित रहता है। आज के इस आर्टिकल हम SSC MTS की परीक्षा में चयन होने वाले उम्मीदवारों के साथ इस बात की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे कि यदि आपका भी चयन हाल ही में होने वाली MTS की परीक्षा में हो जाता है तो आपको भी हर महीने कितनी सैलरी और कौन-कौन से भत्तों का सीधा फायदा मिलने लगेगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 05 फरवरी 2021 को नाॅन टेक्निकल पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें थे, जिसके लिए जुलाई महीने में 01 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक एग्जाम चलेंगे।
ऐसे समझें सैलरी का गणित
यदि उम्मीदवारों को चयन इस भर्ती में हो जाता है तो उन्हें सैलरी के और कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे। इसे नीचे दी गई सारणी की मदद से समझ सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर भी जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सातवें वेतन के आयोग लागू होने के बाद
SSC MTS पद |
MTS ग्राॅस पे-1800 |
MTS ग्राॅस पे-1800 |
MTS ग्राॅस पे-1800 |
टियर-वाइस शहर |
X-टियर |
Y-टियर |
Z-टियर |
Basic Pay |
18000 |
18000 |
18000 |
HRA |
4320 |
2880 |
1440 |
DA |
0 |
0 |
0 |
TA |
1350 |
900 |
900 |
DA on TA |
0 |
0 |
0 |
Gross Salary |
23670 |
21780 |
20340 |
NPS |
1800 |
1800 |
1800 |
CGHS |
125 |
125 |
125 |
CGEGIS |
1500 |
1500 |
1500 |
Total Deduction |
3425 |
3425 |
3425 |
In-Hand Salary |
20245 |
18355 |
16915 |
कैसे करें तैयारी
- यदि आप SSC MTS Exam की एग्जाम की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं,तो इसके लिए आप Safalta.com का खास SSC MTS बैच ज्वाइन कर सकते हैं।
- जहां आपको मिलती है 140 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, 100 से अधिक पीडीएफ स्टडी मटेरियल जो आपकी तैयारी और भी पक्की करते हैं।
- साथ ही रेगुलर अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की भी सुविधा।
- इसके अलावा करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए यूट्यूब चैनल पर क्लास भी मुहैया करायी जाती है।
तो देर किस बात की, अभी इस लिंक http://bit.ly/SSC-MTS-Detailed-Batch पर क्लिक करें और लिखित परीक्षा की पूरी तैयारी करें।
Leave a Reply