हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 03 Apr 2021 06:41 PM IST
माता-पिता बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत पल होता है। कुछ दंपत्तियों के लिए यह आसान होता है जबकि कुछ तमाम कोशिशों के बाद भी माता-पिता बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। एक आंकड़े के अनुसार दुनियाभर में 15 फीसदी दंपत्तियां बांझपन की शिकार हैं यानी कि किन्हीं कारणवश वह बच्चा पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसके वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, विशेषज्ञों की मानें तो कई तरह की बीमारियां, ड्रग्स का सेवन, आनुवंशिकता, जीवन शैली की खराब आदतें या कुछ रसायनों के बहुत ज्यादा संपर्क में आने के कारण भी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा हमारी कुछ आदतें भी हमें इस सुख से दूर कर सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो प्रजनन क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।
Leave a Reply