- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Wear These 5 Light And Cold Fabrics In Summer, Make Linen Perfect Work Wear, Then Use Rayon For Sports Wear And Summer Dresses.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मानसी पुजारा, बेंगलुरु10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन से कपड़े पहन कर आप तेज गर्मी के प्रकोप से राहत महसूस कर सकते हैं। यूं तो कई तरह के फैब्रिक होते हैं, लेकिन इनमें से कौन से लाइट वेट और ब्रीदेबल फैब्रिक गर्मी के लिए आदर्श हैं, यहां जानिए :

1. कॉटन : यह सबसे वर्सेटाइल फैब्रिक है। इसे साल में कभी भी पहना जा सकता है। ये ऑल-सीजन फ्रेंडली फैब्रिक है, लेकिन गर्मी के लिए सबसे आदर्श हैं। कॉटन सॉफ्ट और हल्का होता है। पसीने को जल्दी सोख लेता है, जिससे आपके शरीर में मौजूद गर्मी तेजी से गायब हो जाती है। हर रंग, स्टाइल और पैटर्न में मिल जाता है। हालांकि, हल्के रंग के कॉटन पर मॉइश्चर स्टेन लगने का अंदेशा बना रहता है।
2. लिनन : फ्लेक्स प्लांट के फाइबर से बनाया जाता है लिनन। ये कपड़ा बेहद कूल और फ्रेश माना जाता है जो कि गर्मी के लिए बेहद जरूरी है। यह नेचुरल फाइबर से बनता है, इसलिए सबसे ज्यादा हवादार होता है। लिनन फैब्रिक के कैजुअल और कंफर्टेबल पैंट्स बेहद स्टाइलिश लगते हैं। इन्हें फॉर्मल टॉप और ब्लाउज के साथ टीम कर परफेक्ट वर्क वियर भी बनाया जा सकता है।
3. शैंब्रे : अक्सर लोग शैंब्रे को डेनिम से कंफ्यूज कर लेते हैं। यह फैब्रिक बहुत कुछ डेनिम की तरह ही होता है पर डेनिम से कहीं ज्यादा हल्का होता है। इस फैब्रिक का थ्रेड काउंट भी काफी ज्यादा होता है, इसलिए इसकी बुनाई भी बेहद बारीक होती है। इसे डेनिम की जगह पहना जा सकता है।

4. रेयॉन : मैन-मेड फैब्रिक है। इसके फाइबर बेहद नाज़ुक होते हैं और इसी वजह से ये अन्य समर फैब्रिक से ज्यादा ब्रीदेबल होता है। अक्सर इस फैब्रिक का इस्तेमाल स्पोर्ट्स वियर या समर ड्रेसेस बनाने में किया जाता है।
5. सिल्क जॉर्जेट: सबसे फेमिनिन और स्टाइलिश फैब्रिक्स में से एक है। सिल्क जॉर्जेट से बने कपड़ों को कई रचनात्मक तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ किसी भी बेसिक टीशर्ट और ड्रेस को ग्लैमराइज किया जा सकता है। अगर आप बेहद सुस्त महसूस कर रहे हैं तो एक क्लासिक किमोनो पहन सकते हैं और बस आप तैयार हैं। सिल्क जॉर्जेट किमोनो बीच पर भी पहना सकता है।
Leave a Reply