- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Zhou Chun Of China Has Done 100 Plastic Surgeries At The Age Of 16, In The Desire To Look Like A Doll, It Was Risky
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चीन में एक किशोरी ने सुंदर दिखने के लिए तीन साल में 100 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई। उसे लगता है कि सुंदर लोगों की इज्जत की जाती है, तब से उसने खुद को बदलने का निश्चय किया। प्लास्टिक सर्जरी की दीवानी यह लड़की मात्र 16 वर्ष की है। झोउ चुना नामक यह लड़की गुड़िया जैसी दिखना चाहती है, इसलिए प्लास्टिक सर्जरी पर उसने करीब 4 मिलियन युआन (4 करोड़ 51 लाख रुपए) खर्च कर दिए हैं। इसका अधिकांश पैसा उसके उद्योगपति माता-पिता ने दिया है।

सोशल मीडिया पर लोग लड़की के इस कारनामे पर हैरानी जता रहे हैं। झोउ ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि सर्जरी से पहले वह बहुत बदसूरत हुआ करती थी। उसकी आंखें बहुत छोटी और नाक बहुत बड़ी थी। इसलिए स्कूल में लोग उसका मजाक उड़ाते थे। उसे हमेशा क्लास की सफाई जैसे कठिन काम दिए जाते थे, जबकि सुंदर लड़कियों को हमेशा आसान काम मिलता था। 13 साल की उम्र में झोउ ने पहली सर्जरी कराई। तीन वर्षों में वह चेहरे के विभिन्न शेप, कान, नाक, ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट, बार्बी गर्ल जैसी करीब 100 विभिन्न सर्जरियां करा चुकी हैं। इसके बाद भी वह अपने लुक को लेकर संतुष्ट नहीं है और फिर से अगली सर्जरी के लिए तैयार हैं।
Leave a Reply